नगर पालिका अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अलीपुर में नाले के ऊपर का अतिक्रमण तोड़ बारिश के पानी से होने वाले जल भराव से मुक्ति दिलाई।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

https://youtu.be/mC0GoiZMSyM?si=CYAAKSQIGxibYX2J

आष्टा नगर के अलीपुर मैं रोड पर स्थित नगर पालिका के नाले पर दुकानदार द्वारा किए गए अतिक्रमण से नाला काफी भर जाने के कारण आज दिनांक 6 जून 2024 को निकाय की जेसीबी और स्वच्छता शाखा अमले द्वारा अतिक्रमण हटाकर सफाई व्यवस्था की गई जिससे बारिश में हमारे अलीपुर वासी परेशान ना हो।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, सफाई मित्र, एवम अन्य सभी कर्मचारियों के सहयोग से अतिक्रमण विरोधी मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment