केक न काटकर गोमाता की सेवा कर श्रीवास्तव ने मनाया अपना जन्मदिन गौ माता को गो ग्रास खिलाकर

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर वरिष्ठ समाजसेवी हिंदू सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के सुपुत्र कान्हा श्रीवास्तव ने अपना जन्मदिन मां पार्वती धाम गौशाला की गौ माताओं के बीच पहुंचकर गौ माता की पूजन अर्चना एवं आरती कर हरि चरि सुदाना पशु आहार अपने शुभ हाथों से गौ माताओं को खिलाई एवं गौ माताओं के आहार हेतु₹ 2100/रुपए की दान राशि गौशाला समिति को प्रदान की।

इसी प्रकार पत्रकार सुशील संचेती ने अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती ज्योति संचेती जी की प्रथम पुण्यतिथि गौ माता की सेवा कर संचेती परिवार ने मनाई

मां पार्वती धाम गौशाला समिति ने श्री कान्हा श्रीवास्तव का पुष्पमाला एवं साफा बांधकर स्वागत किया एवं जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने श्रीवास्तव परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, स्वर्णकार समाज पूर्व अध्यक्ष सुभाष सांवरिया, कोषाध्यक्ष संजय सुराणा,शुभम कुशवाह, आशुतोष नामदेव, मिश्रीलाल कुशवाहा, गौ सेवक कारण गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment