आचार्य विद्यासागर पाठशाला के बालकों की धार्मिक परीक्षा संपन्न

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा।श्री दिगम्बर जैन भारत वर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड सांगानेर के दिशा निर्देशानुसार आचार्य विद्यासागर पाठशाला द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर पाठशाला के बालक – बालिकाओं की वर्ष 2023 -24 के पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई ।

जिसमें समाज के बालक -बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आठ वर्ष से इक्कीस वर्ष आयु वर्ग के बालक – बालिकाओं ने परीक्षा में सहभागिता की ।परीक्षा का संचालन पाठशाला की स्वयंसेवी शिक्षिकाओं श्रीमती श्वेता जैन , श्रीमती बुलबुल जैन , श्रीमती मोनिका जैन, श्रीमती शोभा जैन एवं श्रीमती मनीषा जैन ने किया। पाठशाला प्रभारी अजय जैन ने बताया कि पाठशाला परिवार जैन समाज के बालक -बालिकाओं को धार्मिक संस्कार देने के साथ उनके चरित्र निर्माण और जैन संस्कृति के संस्कार देने के लिए कृत संकल्पित हैं। समाज की मातृ शक्ति अपना अनमोल समय आचार्य विद्यासागर पाठशाला हेतु नित्य देती है।

Leave a Comment