वरिष्ठ समाज सेविका जमना बाई कुशवाहा का निधन,कुशवाह समाज में दुःख की लहर

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा- वरिष्ठ समाज सेवी हंसराज कुशवाहा (आढ़तिया), जगदीश कुशवाह, कुशवाहा समाज के पूर्व पटेल किशोरी कुशवाहा, विनोद कुशवाहा की माताजी श्रीमती जमनाबाई कुशवाहा का आज दिन गुरुवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान काजीपुरा गिलेती आष्टा से शमशान घाट ले जायी गई।

स्व. जमना बाई कुशवाहा का अंतिम संस्कार आज नम आखों से स्थानीय शमशान घाट पर किया गया। उनके पुत्रगण हंसराज कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, किशोरी कुशवाहा, विनोद कुशवाहा नेे उन्हे मुखाग्नि दी। स्व. जमना बाई के अंतिम संस्कार में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, प्रभूप्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति, संजय जैन किला, मानस भवन समिति अध्यक्ष सत्यनारायण कामरिया, हिन्दू सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, कुशवाहा समाज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक नारायण सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी किशोरी लाल कुशवाहा (भोपाल) तुलसीराम कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश कुशवाहा (सीहोर) पटेल बलराम कुशवाहा, सदानंद कुशवाहा, मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, अतीक मंसूरी, रईस शेख, महेश सोनी जय श्री ज्वेलर्स, कुशवाहा समाज पटेल दलकिशोर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, शेषनारायण मुकाती, राजकुमार कुशवाहा ठेकेदार, समाजसेवी अशोक कुशवाह , जितेन्द्र कुशवाहा (उज्जैन) आदि लोग मौजूद रहे।

दबंग न्यूज भोपाल, न्यूज नेशन नेटवर्क 81,आष्टा न्यूज पोर्टल द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि

Leave a Comment