श्रीमति निर्मला रूपेश राठौर जिलाधीश प्रवीण सिंह द्वारा सम्मानित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

लोकसभा चुनाव के दौरान सीहोर विधानसभा के बैग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को आज 28 जून को 3:00 बजे गल्ला मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुझे उस टीम का मुखिया होने पर गर्व है, जिसमें आप जैसे कर्मठ शासकीय सेवक हैं- कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह

दृढ़ इक्षा शक्ति हो तो कोई कार्य असंभव नहीं- कलेक्टर श्री सिंह

लोकसभा चुनाव में सीहोर को अग्रणी मतदान प्रतिशत वाले जिलों में शामिल होने पर बैग के सदस्यों को कलेक्टर ने किया सम्मानित।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, कोटवार, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, पटवारी, शिक्षक, स्व-सहायता समूह की बहनों सहित बैग के सभी सदस्यों ने समर्पित होकर अपनी पूरी उर्जा और अधिकतम क्षमता के साथ एक टीम भवना के साथ काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सफल हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी, शांतिपूर्ण तथा निर्विघन रूप से सम्पन्न करानें में जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ वे सभी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया है।

इसी कार्यक्रम में आष्टा कृषि उपज मण्डी व्यापारी संघ के अध्यक्ष युवा व्यवसाई श्रीमति निर्मला रूपेश राठौर जिलाधीश प्रवीण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया । शुभचिंतकों एवम मित्रो ने श्रीमती निर्मला राठौर को बधाई प्रेषित की है।

Leave a Comment