सद्गुरु सेवा समिति आनंदपुर द्वारा सिविल अस्पताल आष्टा में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन आयोजित हुआ।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा दिनांक 28/06/2024 को सिविल अस्पताल आष्टा में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सद्गुरु सेवा समिति आनंदपुर का रखा गया …इस शिविर में 387 मरीज की आंखों की जांच की गई जिसमें 125 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें सद्गुरु सेवा समिति, आनंदपुर नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए पहुंचाया गया, साथ ही 29 मरीजों को चश्मे का वितरण किया गया।

शिविर में… 190 मरीजो को दवाईया दी गई… निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी.डी. सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, मरीजों की आंखों की जांच नेत्र चिकित्सा सहा. सुरेश सेन और रविन्द्र गोस्वामी के द्वारा की गई।

उक्त नेत्र शिविर में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण राज्य के जिला सचिव वरिष्ठ डॉक्टर अतुल उपाध्याय भी उपस्थित रहे…।

Leave a Comment