रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है जहां हम अपने काम की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर नई पारी की शुरुआत करते हैं। सेवानिवृत्ति एक ऐसा अवसर है जहाँ व्यक्ति को बोलने के लिए शब्दों की कमी पड़ जाती है, क्योंकि उस समय मन में अनेकानेक भावनाएं उमड़ती है। उस समय दोनों ख़ुशी के पल और दुखद क्षण व्यक्ति की आँखों के सामने छा जाते हैं। सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन अपनी सेवा से पृथक हो रहे कर्मचारी के काम या योगदान को पहचानने के लिए किया जाता है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नपा के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। ज्ञात रहे कि नगरपालिका में वर्षो से सेवा दे रहे फायर वाहन चालक सैय्यद आशिम अली एवं लाईनमेन शिवचरण माली के सेवा निवृत्त होने पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में एवं सीएमओ राजेश सक्सेना की अध्यक्षता में नपा के सभाकक्ष में दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। दोनों कर्मचारियों का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने पुष्पमाला पहनाकर व शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान कर विदाई दी गई। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि आज हमें बहुत ही खुशी हो रही है, वहीं मन को गम भी है। खुशी इस बात की है कि परिवार के जुझारू, कर्त्तव्यपरायण पर पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले आशिम अली व शिवचरण माली की सेवानिवृत्त पर उनका स्वागत सम्मान कर विदा दे रहे है, गम यह है कि इन दोनों जैसे कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बिरलै ही मिलते है। ईश्वर से आपके दीर्घायु, शतायु व निरोगी काया की कामना करता हूं। हमारे नपा परिवार से दो सदस्य कम हुए है, किंतु यह ना समझे कि सेवा निवृत्त हो गए तो कार्यालय आना नही है, जहां जब आपकी आवश्यकता पड़ेगी आपको सेवा देना है। विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना ने कहा कि नगरपालिका के वरिष्ठ व कनिष्ठ कर्मचारी अलग न समझते हुए इस कार्यालय को अपने घर जैसा समझे व यहां कार्य करने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी परिवार की भांति है। सेवानिवृत्ति कर्मचारी की निश्चित व्यवस्था है। सही में यह एक दौर की शुरुआत है। सभी कर्मचारियों को इस दौर से गुजरना होता है। आप दोनों एक सच्चे व जिम्मेदार कर्मचारी रहे सेवानिवृत्ति से उपजी आपकी कमी हमेशा निकाय को खलेगी क्योंकि आपने अपनी जिम्मेदारी का कुशलता से निर्वहन किया।

विदाई समारोह के दौरान आशिम अली एवं शिवचरण माली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि, सभी कर्मचारी, नागरिक ने कामकाज के दौरान पूरा सहयोग दिया। यह यादें लेकर वे इस निकाय से जा रहे हैं।

इस अवसर पर पार्षद हिफज्जुर्रहमान भैया मियां, रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अतीक कुरैशी, तारा कटारिया, सुभाष नामदेव, उपयंत्री पी.के. साहू, अनिल धुर्वे, सहायक लेखा अधिकारी यश कौशल, लेखापाल अनिरूद्ध नागर, स्थापना प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सुभाष सिसौदिया, मोहम्मद इसरार, कमरूद्दीन, नारायणसिंह सोलंकी, सीएमएम महेन्द्र पोसवाल, जगदीश वर्मा, राजेश दुबे, अजय द्विवेदी, शिवराज अहिरवार, गबू सोनी, सर्वेश भट्नागर, कैलाश घेंघट, शिव यादव, मनोहर विश्वकर्मा, फूलसिंह मालवीय, धरम वर्मा, मदनमोहन शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, रमेश यादव, संजय शर्मा आदि द्वारा दोनों कर्मचारियों का स्वागत कर उन्हें विदाई दी गई।



