मालव कीर्तिसुधा जी का ससंघ हुआ मंगल विहार शुजालपुर में होगा चातुर्मास

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। राष्ट्रसंत आचार्य भगवंत परम पूज्य आनंदऋषिजी महाराज साहब,वल्लभ कुंवर जी महाराज साहब की सुशिष्या उपप्रवर्तनी साध्वी मालव कीर्तिसुधा जी ने नगर के श्री महावीर भवन स्थानक से मंगल विहार किया। आपका चातुर्मास शुजालपुर में होगा। समाज के श्रावक – श्राविकाओं ने भगवान महावीर स्वामी की जय घोष एवं साध्वी भगवंतों की जय घोष करते हुए मंगल विहार कराया।

पूज्य मालव कीर्तिसुधा जी,नूतन प्रभा श्रीजी, आराधना श्रीजी एवं श्रीभक्त श्रीजी महाराज साहब ठाणा 4 ने मंगल विहार किया। स्थानकवासी श्रावक संघ एवं श्राविका संघ के श्रावक श्राविकाएं मंगल विहार में शामिल थे।

Leave a Comment