रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आंदोलन को एक सामाजिक आंदोलन बनाने का भाजपा ने किया आव्हान,23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा यह अभियान


आष्टा । 5 जून को दिल्ली के बुध्द जयंती पार्क में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पीपल का एक पेड़ लगा कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का श्री गणेश किया गया था । उसी के तहत 23 जून से 6 जुलाई तक मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान को बूथ स्तर तक आयोजित करने का निर्णय लिया है ।

आज इस अभियान के तहत अभियान के नगर प्रभारी भाजपा के नगर महामंत्री धनरूपमल जैन के नेतृत्व एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री धारासिंह पटेल,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सुरणा,जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाडा,नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा के आतिथ्य में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित कर काला तालाब पर 51 पौधे लगाये गये।

जिला प्रभारी धारासिंह पटेल ने कहा कि इसी तरह के कार्यक्रम पूरे जिले के सभी 22 मंडलो में बूथों पर आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम को रायसिंह मेवाडा,राकेश सुरणा,सुशील संचेती, अतुल शर्मा ऋतु जैन आदि ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों का जुगल मालवीय,कमल ताम्रकार,तारा कटारिया,कमलेश जैन,डॉ सलीम,कल्लु मुकाती,मनीष धारवा आदि ने स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका श्री राजेश सक्सेना को एक पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।

इसी तरह के कार्यक्रम नगर में 6 जुलाई तक आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रभारी धनरूपमल जैन ने एवं आभार वार्ड पार्षद रवि शर्मा ने व्यक्त किया। आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में रूपेश राठौर,भुरू भाई, हरेंद्र ठाकुर, माखन कुशवाहा, देवकरण पहलवान, आनंद जैन, जरूर मंसूरी, कोमल जैन, जीतमल बागवान, बद्री प्रसाद वर्मा, मनोहर श्रीवास्तव , बाबूलाल जामलिया,राकेश प्रजापति, अनमोल गेहलोत,जितेन्द्र राठौर,सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


