रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । मप्र मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रांतीय संगठन एवं मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज देवास के संयुक्त तत्वावधान में 11 अगस्त 2024 को प्रातः 9 बजे से अर्गस गार्डन देवास पर स्वर्णकार समाज के सभी वर्गों के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रदेश सचिव देवीलाल सोनी एवं मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज आष्टा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश सोनी पांचम ने देते हुए बतलाया कि परिचय सम्मेलन में पुरे देश भर से हज़ारों समाज बंधु एंव प्रत्याशी हिस्सा लेंगे। तथा स्वर्णकार समाज की देश भर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रमुख राजनीतिक हस्तियां कार्यक्रम में अतिथि रहेंगे ।

जिनके द्वारा परिचय पत्रिका का विमोचन किया जाएगा जिसके पश्चात प्रत्याशियों को परिचय पत्रिका का निशुल्क वितरण होगा। परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से संगठन द्वारा प्रत्याशियों को मंच पर आकर अपना परिचय देना अनिवार्य रखा गया है। कार्यक्रम में अन्य प्रदेशों एंव दुरस्थ क्षैत्रों से पहुंचने वाले प्रत्याशियों के लिए संगठन द्वारा पूर्व सुचना पर निःशुल्क आवास व्यवस्था एंव कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज बंधुओं के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
आपने सभी समाज बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पंजीयन करवाकर अपने समय श्रम एवं धन की बचत कर लाभान्वित होने का आग्रह किया है। प्रत्याशियों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया बेहद सरल एवं सुविधा जनक हे घर बैठे ही आनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है तथा संगठन द्वारा जारी हेल्पलाइन व्हाट्स एप नंबर 9244090280 पर व्हाट्स एप कर अपना परिचय देकर परिचय सम्मेलन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है जिससे सुविधा जनक घर बैठे पंजीयन करवाया जा सकता है।


