रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। आचार्य गुरूभगवंत विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्रमणश्री विनम्र सागर जी महाराज का ससंघ चरण कमल आस्थावान नगरी आष्टा में पढ़ते ही उपस्थित जैन धर्मालुजनों का मन प्रफुल्लित होकर नतमस्तक हो उठा। मुनिश्री के ससंघ अगुवानी के लिए जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में भोपाल नाका पहुंचे, जहां से गाजे-बाजे के साथ मुनिश्री का नगर में प्रवेश कराया।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा मुनिश्री के पगप्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया गया। तत्पश्चात् मंगल प्रवेश की यात्रा मुनिश्री के ससंघ सानिध्य में नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई किला स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जहां पर समाजजनों सहित नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की गई।

अगुवाई के दौरान अनेक स्थानों पर मुनिश्री के पगप्रक्षालन कर जैन समाज के महिला-पुरूषों, युवक-युवतियों ने आत्मीय अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। किला स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री के आशीष वचन हुए। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष यतेन्द्र जैन, मुकेश बड़जात्या, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, दिलीप सेठी, पार्षद कमलेश जैन, आनंद जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, प्रकाश छाजेड़, त्रिलोकचंद जैन, बद्रीप्रसाद वर्मा, मयूर जैन, महेन्द्र जैन जादूगर, संदीप जैन, संजय जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।


