थाना अहमदुपर पुलिस द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत थाना परिसर अहमदपुर में वृक्षारोपण किया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

*थाना प्रभारी अहमदपुर ने आम जन से अपील की एक पेड़ माँ के नाम लगा कर उसकी सुरक्षा कर पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना योगदान दे।*

*गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन के द्वारा पर्यावरण के रक्षा के दृष्टीगत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान सम्पुर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जा सके। शासन की मशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश की सभी पुलिस इकाई को दिनांक 11.07.2024 को सभी थाना परिसर सहित पुलिस कार्यालय में वृक्ष लगाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे। इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी एव थाना प्रभारीयो को निर्देश दिये गये थे कि दिनांक 11.07.2024 को सभी पुलिस कार्यालय एव थाना परिसर में पुलिस अधिकारी /कर्मचारीयो द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्ष लगाये।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गितेश गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर सुश्री पुजा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अहमदुपर द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान को अहमदपुर पुलिस परिवार के साथ थाना परिसर में 50 पेड़ लगा कर सफल बनाया गया। अहमदपुर पुलिस द्वारा इस अभियान को ले कर काफी उत्साह में थे। प्रातः से ही थाना परिसर की साफ सफाई की गई एव पेड़ लगाने हेतु गढ्ढे किये गये। इसके उपरान्त थाना अधिकारी /कर्मचारी द्वारा अपनी माँ के नाम सर्मर्पित एक एक पेड़ थाना परिसर में लगाया गया। एव यह संकल्प लिया कि लगाये गये वृक्ष की देख रेख कर इसे नियमित रुप से पानी दे कर उसकी सुरक्षा कर उसे बड़ा करेगे।

इस अवसर पर थाना प्रभारी अहमदुर अविनाश भोपले द्वारा सपत्निक श्रीमती प्रिया भोपले के साथ थाना परिसर में पेड़ लगाये एव सभी नागरिको से अपील की एक पेड़ माँ के नाम लगा कर उसकी सुरक्षा कर पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर उप निरीक्षक अविनाश भोपले थाना प्रभारी अहमदपुर,उपनिरक्षक पुष्पेन्द यादव सउनि पर्वत सिह मीणा, सउनि नारायण मीणा सउनि सुरेन्द सिह प्रआर 597 राजेश, प्रआर 267 मोहन गोलिया, महिला आरक्षक प्रिति आर राजाबाबु आर राधेश्याम आर अरवेद्र आर फरिद आर हरिओम आर 515 भगवान सिह, आर 645 महेन्द्र मीणा, आर 402 विवेक सिह , सैनिक कुमेर सिह सैनिक ज्ञानसिह सैनिक कृणपाल सैनिक 267 धर्मेन्द्र सिह रहे।

Leave a Comment