भगवान जगन्नाथ जी का रथ यात्रा आनंद धाम पर आने पर भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । भगवान श्री जगन्नाथ जी के अपनी मौसी के यहा पधारने पर “आनंद धाम” पर संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा का आज चतुर्थ दिवस श्रीमद् भागवत महापुराण के निम्न प्रसंग पर गजेंद्र मोक्ष कथा समुद्र मंथन राजा बली कथा वामन अवतार मत्स्य अवतार अँमरीश नाभा ,सगर , गंगा जी का प्राकट्य”श्री राम कथा भगवान श्री कृष्ण काप्राकाट्य प्रार्थना वसुदेव देवकी का विवाह एवं भगवान श्री कृष्ण का प्रकाट्य जन्मोत्सव का विस्तार से कथा सुनाई।

चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास पंडित कन्हैया लाल शर्मा भागवत भूषण ने आदि को विस्तार से बताया । पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्म अधिकारी ने बताएं कि कृष्ण जन्म बधाई सैकड़ो भक्तों द्वारा चॉकलेट टॉफी प्रसाद पुष्प वर्षा के साथ में नाचते गाते हुए कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। विगत 19 वर्षों से रथ यात्रा आनंद धाम पर आती है भगवान यहां पर छुट्टी मनाने 7 दिन तक विश्राम करते हैं ।

अपनी मौसी के घर आनंद धाम पर इस अवसर पर कथा श्रवण करने जीवन सिंहजी सोलंकी , हंसकुमार वर्मा, ज्ञान सिंह ठाकुर गायक कलाकार, दीक्षांत गोस्वामी अलीपुर लंकेश अवंतीपुर बडोदिया,चंचु ताम्रकार , सुरेश पांचाल, दिलीप सांवरिया, कमलेश प्रीति ताम्रकार, शिव श्री वादी, राधेश्याम नायक,बृजमोहन सोनी, क्षमा शर्मा, उमा चंद्रशेखर शर्मा महेंद्र राधा शर्मा,रमा गजेंद्र शर्मा, अंजलि अनुराग शर्मा, बृजमोहन रानी सोनी भुवनेश्वरी शर्मा, सनातन देव शर्मा, धाता शर्मा आदि सभी भक्तगण उपस्थित रहे।

धर्माधिकारी श्री गजेंद्र शर्मा ने बताया कि आनन्द धाम पर 8 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक दोपहर में 2 बजे से शाम 5 बजे तक पंडित भवानी शंकर शर्मा के निवास आनंद धाम आष्टा पर कथा का आयोजन किया गया है।

Leave a Comment