वृहद् वृक्षारोपण अभियान के तहत किया गया पौधा रोपण

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री एमके वर्मा की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पौधरोपण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 15 अगस्त 2024 तक चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी गई। इस अभियान के अंतर्गत जिला एवं तहसीलों पर जल की उचित व्यवस्था एवं संरक्षित स्थानों पर पौधों को रोपित करने के साथ-साथ संरक्षित भी किया तथा इस अभियान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, शासकीय विभागों, पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं अधिवक्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है।

यह थे उपस्थित

आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री एमके वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, प्रशासनिक अधिकारी श्री हरिसिंह रघुवंशी, श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकेश तिवारी, डीन डॉ अमृता सोनी, एचओडी श्रीमती शोभा व्यास, श्री अनिल मालवीय एवं श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment