रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

गुरुवार को शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस पर पोस्ट व चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पोस्टर प्रतियोगिता में निकिता परमार वर्षा सांवरिया ,निशा,उत्कर्ष, आदि विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट निर्माण किया गया। कैनवास पर विद्यार्थियों ने चित्र बनाते हुए जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।

संस्था प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि बढ़ रही जनसंख्या घातक सिद्ध हो सकती है। हमें बढ़ती हुई जनसंख्या नियंत्रण के सकारात्मक उपाय पर ध्यान देना होगा।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर दीपेश पाठक ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण मनुष्य अपने स्वार्थ के वशीभूत होकर पेड़ काटता है। इससे वह स्वयं और दूसरों के जीवन को खतरे में डाल रहा है। असंतुलित पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने अति आवश्यक हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था व प्रबंध कार्यक्रम प्रभारी जयपाल विश्वकर्मा द्वारा की गई।




