रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

यात्रा का जगह जगह होगा स्वागत।
आष्टा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ द्वारा आष्टा नगर के इतिहास में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नगर में निकाली जाएगी। आष्टा इस्कान सेंटर के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की जगन्नाथपुरी में रथयात्रा उत्सव शुरू होने के बाद से देशभर में यात्राओं का दौर जारी है जिसमे आष्टा नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए हम प्रयासरत थे और सबके सहयोग से यात्रा निकाली जा रही है। रथयात्रा गायत्री मंदिर से रविवार को दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी जो भोपाल नाका से कन्नौद रोड होते हुए कालोनी चौराहे पहुंचेगी जहां समापन होगा। यात्रा के समापन के पश्चात भगवान की आरती होगी उसके बाद प्रसादी वितरण किया जायेगा।

यात्रा में विशेष रूप से रथ उज्जैन से आएगा जिसमे भगवान जगन्नाथ जी विराजमान होंगे और रथ को भक्तो द्वारा खींचा जायेगा। इस यात्रा में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी जी, क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर जी, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवार रायसिंह मेवाडा जी सहित कई जनप्रतिनिधि सम्मलित होंगे। वही विशेष रूप से उज्जैन इस्कान के प्रमुख सहित प्रभु जी भी सम्मलीत होंगे।


