रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । भगवान श्री जगन्नाथ जी के अपनी मौसी के यहा पधारने पर “आनंद धाम” पर संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है।। आज छठे दिवस पर कथा व्यास पंडित कन्हैया लाल शर्मा भागवत भूषण ने सुदामा चरित्र ,श्री कृष्ण सत्यभामा का विवाह, दत्तात्रेय भगवान ने 24 गुरु बनाए आदि का विस्तार से भक्तों को बताया । पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्म अधिकारी ने बताया की विगत 19 वर्षों से रथ यात्रा आनंद धाम पर आती है ।

भगवान यहां पर छुट्टी मनाने आते है। 7 दिन तक विश्राम करते हैं । इस अवसर पर कथा श्रवण करने रामेश्वर जी खंडेलवाल, दुर्गेश पाठक जगदीश मंदिर के महंत पुजारी, मधु पाठक अलीपुर पचलसिया ,बाबू सिंह मेवाडा, गायक कलाकार आरके दीक्षित, मुकेश आर्य निखिल कुशवाहा, शीला शर्मा , मुकेश ताम्रकार, बाबू बृजेंद्र शर्मा, उषा तिवारी, जीवन सिंह सोलंकी , हंसकुमार वर्मा, ज्ञान सिंह ठाकुर गायक कलाकार, दीक्षांत गोस्वामी अलीपुर लंकेश अवंतीपुर बडोदिया,चंचु ताम्रकार , सुरेश पांचाल, दिलीप सांवरिया, कमलेश प्रीति ताम्रकार, शिव श्री वादी, राधेश्याम नायक,बृजमोहन सोनी, क्षमा शर्मा, उमा चंद्रशेखर शर्मा महेंद्र राधा शर्मा,रमा गजेंद्र शर्मा, अंजलि अनुराग शर्मा, बृजमोहन रानी सोनी भुवनेश्वरी शर्मा, सनातन देव शर्मा, धाता शर्मा आदि सभी भक्तगण उपस्थित रहे। धर्माधिकारी श्री गजेंद्र शर्मा ने बताया कि आनन्द धाम पर 8 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक दोपहर में। 2 बजे से शाम 5 बजे तक पंडित भवानी शंकर शर्मा के निवास आनंद धाम आष्टा पर कथा का आयोजन किया गया है।




