आज निकली कृष्णामाता जी की भव्य कलश यात्रा II नगर के दर्जी समाज ने कृष्णा माँ का स्वागत कियाll

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा देश की ख्याति प्राप्त संत मां कृष्णा मां के जन्मदिन के अवसर पर पूज्य माताजी की भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा रथ और बैंड और ढोल धमाकों के साथ आष्टा नगर के प्रमुख मार्गों पर निकलीl शोभा यात्रा का स्वागत श्री दामोदर गुजराती दर्जी समाज आष्टा के अध्यक्ष राजीव हीरालाल पवार के नेतृत्व में किया ।

सर्वप्रथम माता जी को साल श्रीफल भेंट कर पुष्प माला से स्वागत किया साथ ही मां कृष्ण धाम के वरिष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार, हरीश गहलोत, बाबूलाल अग्रवाल, राधेशयाम टोक, मेवाड़ा सर एवं समस्त वरिष्टों का साफा पहनाकर पुष्प माला से स्वागत किया ।

स्वागत करने वालों में प्रहलाद मकवाना, गोपाल जी नरेंद्र परमार, बाबूलाल परमार, कैलाश महेश्वरी, कैलाश मेहता, जीतमल मकवाना, जगदीश चावड़ा, दिनेश गहलोत, राजेंद्र माहेश्वरी, दिनेश डाबी हीरालाल महेश्वरी एवं अनेक सामाजिक लोग उपस्थित थे 🙏

Leave a Comment