*मां कृष्णा जी के जन्मोत्सव पर नवरत्न गजानन महिला मंडल ने किया भव्य स्वागत*

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर में शनिवार को मां कृष्णा जी के जन्मोत्सव के अवसर पर मां की भक्त मंडली द्वारा गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई शोभा यात्रा में मातृशक्तिया अपने अपने सिर पर कलश रखे हुए लाल रंग की चुनरी एवं एक कतार में चल रही थी भक्तजन हाथ में भगवा रंग का झंडा लिए ढोल नगाड़े बैंड घोड़े के साथ भगवान की भक्ति में आनंदमय शोभायात्रा में आगे आगे चल रहे थे ।

नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शोभायात्रा बुधवारा चौराहा पहुंचने पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने परम श्रद्धेय सद्गुरु मां कृष्णा जी के जन्मदिन पर माता जी को शाल श्रीफल पुष्प माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ महासचिव प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, पार्षद सुभाष नामदेव, नरेंद्र पोरवाल,

देवक्स मेवाड़ा पटवारी, पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा,पंडित कन्हैया लाल शर्मा, मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा,हेमराज कुशवाहा, प्रतीक महाडिक,अरविंद सेन, सुनील कचनेरिया एडवोकेट,डॉक्टर भगवान दास शुक्ला, नरेंद्र कुशवाहा पटेल, लखन सेन,राज परमार ,श्रीमती पार्वती बाई कुशवाहा, सुनीता चोपड़ा, नीता महाडिक, पूजा कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा, गायत्री कुशवाह, मंजू कुशवाहा, अमरी देवी कुशवाहा, बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही स्वागत मंच संचालन कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया

Leave a Comment