इंदौर में चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में भाग लिया आष्टा के गुरु भक्तो ने।

नगर के सुमधुर भजन गायक शरद जैन ने इंदौर में करवाई गुरु पूजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा– परम् पूज्य समाधि सम्राट श्रमण परम्परा के उन्नायक परम् पूज्य मुनि श्री भूतबकी सागर जी महाराज की समाधि के पश्चात उनके आज्ञानुवर्ती शिष्य पूज्य मुनि श्री मोन सागर मुनि श्री मुनि सागर मुनि श्री मुक्ति सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास इंदौर के नेमिनागर जैन कॉलोनी में हो रहा है ,समाज के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल के नेतृत्व में सेकड़ो गुरु भक्तो ने आज चातुर्मास कलश स्थापना के आयोजन में आज इंदौर पहुच कर गुरु चरणों मे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

नगर के सुमधुर जैन भजन गायक शरद जैन ने पूज्य गुरुदेव की संगीतमय पूजन कर कार्यक्रम में शमा बांध दिया इंदौर पहुचने वालो में समाज के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल महामन्त्री कैलाश जैन चित्रलोक, पवन जैन अलीपुर सुरेंद्र जैन रमेश जैन, ओमप्रकाश जैन, श्रीपाल जैन पारस जैन, शरद जैन ,महिपाल जैन, निमित जैन श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमति रेखा जैन, आरती जैन, रीना जैन, नीलू जैन, जादुगर सहित सेकड़ो की संख्या में गुरु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Comment