रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा आष्टा की बहनों ने धूमधाम से गुरु पूर्णिमा मनाई ।समारोह की शुरुआत में अध्यक्ष रानी सोनी व विशेष सलाहकार विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय ने गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपक प्रचलित किया ।

शाखा की सभी बहनों ने गुरुदेव की प्रतिमा की पूजन पाठ, आरती की और ओम का उच्चारण कर कार्यक्रम की शुरुआत की भजन कीर्तन व प्रसादी वितरण किया विजयलक्ष्मी उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा आष्टा के पदाधिकारी बहनों की ओर से धार्मिक आयोजन होते ही रहते हैं हम सभी बहनों ने पीले कलर के वस्त्रधारण कर गुरुदेव की पूजा की ।

संस्कार संस्कृति समिति की प्रमुख सरोज खंडेलवाल, उपाध्यक्ष दुर्गा तिवारी कोषाध्यक्ष उषा तिवारी ने कहा गुरु बिन ज्ञान कहां,महिला सशक्तिकरण प्रमुख स्मिता मुंदड़ा, सचिव अनीता शर्मा, सह सचिव ज्योति सोनी, उर्मिला गुप्ता ने कहा गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा गुरु ही सब कुछ हैयह पर्व गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।’


गुरु’ शब्द का अर्थ होता है – अज्ञान के अंधकार को दूर करने वाला। गुरु अपने ज्ञान से शिष्य को सही मार्ग पर ले जाते हैं और उनकी उन्नति में सहायक बनते हैं।रुचि मुंदडा, बाल विकास प्रमुख सुनीता ऐलजपुरिया ने कहा गुरु गोविंद दोनों खडे काके लागु पाए गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनों के सम्मान और उन्हें गुरु दक्षिणा देने का बहुत महत्व है।

माना जाता है कि इस दिन अपने गुरु और गुरु तुल्य वरिष्ठजनों को मान-सम्मान देते हुए उनका आभार जरूर व्यक्त करना चाहिए। साथ ही जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें गुरु दक्षिणा देने का भी महत्व है। पूजा सोनी पर्यावरण प्रमुख नेहा सोनी सह कोषाध्यक्ष शारदा सोनी,नीलम सोनी, ममता वर्मा आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में विजय लक्ष्मी उपाध्याय ने सब का आभार व्यक्त किया।

