भारतीय स्टेट बैंक आष्टा चेस्ट ब्रांच को सीहोर ट्रांसफर करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

https://youtu.be/s8fqKJY4udY?si=GWCwZUob5q9wnm7s

आष्टा (नि.प्र.) – आज दिनांक 26/07/2024 दिन शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक आष्टा चेस्ट ब्रांच को आष्टा से सीहोर ट्रांसफर करने के विरोध में अनाज तिलहन व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन एवं व्यापार महासंघ आष्टा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्वाति उपाध्याय महोदय आष्टा को ज्ञापन सौंपा गया।

इस ज्ञापन में संक्षिप्त रूप से बताय गया कि, गल्ला मण्डी आष्टा एवं आष्टा के लगभग सभी व्यापारियों एवं आष्टा तहसील में छोटे से लगायत बड़े काश्तकारों के खाते एस.बी.आई. चेस्ट ब्रांच में है जिनका अनुमानित लेनदेन प्रतिदिन करोड़ों में होता है, जिससे व्यापारी एवं किसानों को सम्पूर्ण सुविधा मिलती है एवं बैंक का भी इस भारी लेनदेन से पूर्ण रूप से प्राॅफिट बनता है।

यदि एसबीआई आष्टा चेस्ट ब्रांच आष्टा से हटाकर सीहोर ट्रांसफर होती है तो सभी व्यापारीगण व किसानों को बहुत बड़ी परेशानी हो जाएगी। जिसके विरोध में व्यापार महासंघ आष्टा एवं अनाज तिलहन व्यापारी वेल्फेयर एसोसिएशन आष्टा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन सौंपने वालों में यह व्यापारी थे शामिल

अनाज तिलहन एसोसिएशन अध्यक्ष उपेश राठौर, मुकेश बड़जात्या, शैलेष रांका आशीष जैन, मनोज जैन सुपर, आदेश शर्मा, पवन रांका, संदीप सोनी, दिपेश चतरमुथा, नितिन महाकाल,सुरेश जैन, विकास जैन, दीपू अजमेरा, दिलीप जैन, सानु पालीवाल, बनवारी राठौर आदि उपस्थित रहें एवं मांग की गई कि एसबीआई आष्टा चेस्ट ब्रांच को आष्टा शहर में यथावत रखा जावें जिससे व्यापारीगण व आष्टा तहसील में लगभग 550 ग्रामों से आने वाले किसानों को बैंक के खाते से लेन-देन में असुविधा का सामना न कर ना पड़े।

Leave a Comment