रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

और ज्यादा सख्ती की जरूरत
जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने संकुल प्राचार्यो की ऑनलाइन वीसी के माध्यम से की समीक्षाजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने जिले के सभी संकुल प्राचार्यों की ऑनलाइन वीसी के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना और एमपी टास्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेशन और स्वीकृती की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने समीक्षा के दौरान अहमदपुर, नांदनेर तथा मर्दानपुर के संकुल प्राचार्य का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
साथ ही आष्टा एवं इछावर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संकुल प्राचार्य का प्रभार बदलने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तिवारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए की शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में सभी कार्यवाही पूर्ण की जाना सुनिश्चित करें।


