अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा आष्टा की पदाधिकारीयों बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र और धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन मनाया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

स्थानीय गोकुलधाम में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर रायसिंह मेवाड़ा, अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष शर्मा हमारे फौजी भाईयों व अध्यक्ष रानी सोनी द्वारा मां सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया।

सरस्वती वंदना स्वागत गीत सचिव अनीता शर्मा, महिला सशक्तिकरण प्रमुख स्मिता मुंदड़ा, उपाध्यक्ष दुर्गा तिवारी ने किया श्वेता मुंदडा उर्मिला राजीव गुप्ता,संगठन की विशेष सलाहकार श्रीमती विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय ने बताया कि हम मारवाड़ी महिला संगठन की सभी बहने हर साल अपने हाथों से बनाई हुई राखी हमारे फौजी भाई जो बॉर्डर पर हमारी रक्षा के लिए तैनात रहते उनके लिए हम राखियां भेजते भी हैं ।

और जो यहां मौजूद होते हैं उनके कलाइयों पर बाधंते भी हैं सभी बहनों ने फौजी भाइयों की कलाइयों में राखी बांधकर मिठाई के डिब्बे, प्रशंसा पत्र व तुलसी पत्र के पौधे वितरण किये वह 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाला पीपल का पौधा रोपण किया रायसिंह मेवाडा को साफा पहनाकर सम्मान किया।विजयलक्ष्मी उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा होती होगी कोई और बहने जो एक भाई को तरसती है हमारे अहो भाग्य जो इतने फौजी भाइयों के साथ हम रक्षाबंधन त्यौहार मनाते हैं ऐसे वीर सिपाही जो हम अपने घरों में बैठकर सारे त्यौहार अच्छे से मना सके ।

इसलिए वह अपनी जान की बाजी लगाकर बॉर्डर पर हमारी रक्षा पर तैनात रहते हैंहम सभी बहनों कोराखी आने से पूर्व ही हमको राखी त्योहार मनाना पड़ता है। क्योंकि जो भाई यहां पर आते हैं वह राखियां लेकर बॉर्डर पर जाते हैं ताकि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उनकी कलाइयां भी सज सके हमारी भेजी हुई राखियो से।अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी संतोष शर्मा एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि सैनिको के जीवन में बहुत कठिनाई आती है । नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा सैनिक बनना इतना आसान नहीं है चाहे भीषण गर्मी हो, बारिश हो, ठंड हो, हर वक्त बॉर्डर पर हमारी रक्षा के लिए तैनात रहते हैं। और हम उनकी वजह से अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष बहन हेमकुवर राय सिंह मेवाडा कार्यक्रम के दौरान मौजूद रही । बाहर से राखी का त्यौहार मनाने आए हमारे फौजी भाईबहार 1971 युद्ध के बहादुर सैनिक जूनियर कमीशन अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह भदोरिया, राम सिंह जेवरिया सुंदरलाल वर्मा, विजेंद्र सिंह ठाकुर, ज्ञान सिंह सोनाणिया, कृष्णा मेवाड़ा राजेंद्र सिंह सिसोदिया, राजेंद्र सिंह चौधरी,बलराम सिंह वर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, मुकेश कुमार वर्मा ,संतोष कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौड़,संगठन की बहने सरोज पालीवाल सरोज खंडेलवाल उषा तिवारी ममता वर्मा सुनीता एहलेजपुरिया, श्वेता मुंदडा, सह सचिव ज्योति सोनी, मीना श्रीवास्तव,नेहा सोनी, शारदा सोनी, नीलम सोनी सहित नगर के गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Comment