रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । शासन द्वारा ई-रूपी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान की गई।माह में सिर्फ दो दिन वो भी महिला चिकित्सक के देखने के पश्चात उनके लिखने पर मात्र 5 -5 महिलाओं की सोनोग्राफी होगी।यह सुविधा परेशानी का केंद्र बन गई है। क्योंकि सोनोग्राफी कराने वाली महिलाएं कहती है कि शासन ने जब सुविधा दी है तो हमारी सोनोग्राफी फ्री में कराई जाएं।लोग डॉक्टरों से विवाद कर रहे हैं। ई-रूपी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सेवा प्रदान करने के लिए जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष जांच शिविर लगाए गए थे। प्रत्येक माह के 9 एवं 25 तारीख को इस तरह के शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी आष्टा में दो निजी सेंटर्स पर कराई जाएगी।

हितग्राही महिलाओं के मोबाइल पर एस.एम.एस. अथवा डिजीटली मोड अथवा क्यूआर कोड पर एसएमएस मिलने से वे अधिकृत सोनोग्राफी सेंटर में से कहीं से भी निःशुल्क सेवा ले सकती है। शासन इतने बड़े क्षेत्र में माह में मात्र दो दिन में सिर्फ 5-5 सोनोग्राफी निःशुल्क कराने के बजाय सभी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी निःशुल्क कराएं।
