रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई का आयोजन प्रारंभ किया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर में उग रही गाजर घास को उखाड़ा जिससे परिसर का स्वरुप बदल गया। स्वयंसेवकों के साथ महाविद्यालय स्टाफ के सदस्य भी इस अभियान का हिस्सा बने।

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा समय – समय पर समाज सेवा के लिये विभिन्न कार्य किये जाते है। वर्षा ऋतु के बाद घास-पूस उग जाती है उसे भी जड़ से उखाड़ा गया ताकि वो दुबारा न आये। स्वयंसेवको ने ये प्रण लिया कि वे दो सप्ताह में सम्पूर्ण परिसर को साफ करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डाॅ.ललिता राय श्रीवास्तव एवं श्री जगदीश नागले, सुश्री शिवानी मालवीय, सुश्री दीक्षा सूर्यवंशी, सुश्री लक्ष्मी विश्वकर्मा, श्री रामेश्वर अहिके उपस्थित रहे।

