रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

सीहोर । भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 का कल राष्ट्रीय स्तर पर एवं आज प्रदेश स्तर के साथ सीहोर जिले में जिला स्तर पर भी सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर जिले में जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी श्री धारासिंह पटेल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का तेजी से श्रीगणेश हो गया है। जिले के सभी 22 मंडलो एवं सभी 1238 बूथों पर 8800002024 पर मिस्डकॉल दे कर जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता सदस्य बन रहे है तथा वे नागरिको को भी प्रेरित कर सदस्य बना रहे है।

सीहोर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी जनपदों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सभी निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जनपद के सदस्य, नगर पालिका एवं नगर परिषद के पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधि भी भारतीय जनता पार्टी के शुरू हुए सदस्यता अभियान में तेजी से सदस्य बनने में जुट गए हैं ।

वहीं सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाली तीनों लोकसभा विदिशा, देवास, एवं भोपाल के सांसद गणों के एवं सीहोर जिले के सभी विधायकों के नेतृत्व में भी लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में तेजी से भारतीय जनता पार्टी का सदस्य अभियान शुरू हो गया है ।

