रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा तीर्थ पर नेमिनाथ भगवान का प्रथम बार 56 भोग के साथ शक्रस्तव अभिषेक का अनुष्ठान किया

आष्टा।मालव गिरनार आष्टा तीर्थ श्री नेमिनाथ श्वेतांबर जैन किला मंदिर जी पर 3 सितंबर मंगलवार को दोपहर में श्री नेमिनाथ भगवान का प्रथम बार 56 भोग के साथ शक्रस्तव अभिषेक का अनुष्ठान भक्ति भाव के साथ किया गया। पर्यूषण महापर्व के पांचवें दिन बुधवार 4 सितंबर को भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह चार उपासना स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। किला मंदिर एवं श्री महावीर स्वामी मंदिर गंज में सुबह 8 बजे कल्पसूत्र का वाचन किया जाएगा एवं महावीर भवन स्थानक में साध्वी भगवंतों द्वारा भगवान का जन्म वाचन किया जाएगा। मंगलवार को किला मंदिर पर सोना रूपा ना कलशे ,प्रभु ने नहलाऊ हरसे के स्वर सुनाई दे रहे थे ।

आष्टा तीर्थ पर नेमिनाथ भगवान का प्रथम बार 56 भोग के साथ शक्रस्तव अभिषेक का अनुष्ठान में काफी संख्या में समाज जनों ने शामिल होकर धर्म लाभ पूजन के कपड़े में लिया।शक्रस्तव अभिषेक वो अभिषेक है जिनको देवों द्वारा भगवान को जो भी विशेषण दिए गए हैं उनको मंत्रो के रूप में इसमें गर्भित किया है। बुधवार 4 सितंबर को सुबह 11.30 बजे श्री सीमंधर जिनदत्त धाम दादावाड़ी पर सबसे पहले महावीर स्वामी का जन्म वाचन किया जाएगा। उसके पश्चात गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में श्री महावीर भवन स्थानक में साध्वी किरण बाला जी आदि साध्वी भगवंतों के सानिध्य में मनाने के बाद श्री महावीर स्वामी गंज मंदिर में अखिल भारतीय स्वाध्याय संघ मालवा के शुभम राठौड़ इंदौर एवं दीपेश जैन बड़ौद द्वारा जन्म वाचन कराया जाएगा।श्री मालव गिरनार तीर्थ किला मंदिर पर चैन्नई से पधारे स्वाध्यायी बंधु संजय गुरुजी भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन करेंगे।

