रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना कोआयुक्त नगरीय प्रशासन एवम विकास विभाग द्वारा पुरुस्कृत किया। आष्टा। किसी भी निकाय के लिए द्वितीय बार प्रदेश की 411 नगरीय निकायों में प्रथम आना अविस्तरणीय कार्य है। यह सब संभव मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना की दृढ़ इच्छा शक्ति व संकल्प के बल पर ही पूर्ण हुआ है।

पूरी परिषद को निकाय के समस्त कर्मचारियों से आशा है जिस प्रकार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में आप सभी ने मिलजुलकर कार्य करते हुए आष्टा नगरपालिका को प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाया है, उसी प्रकार शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में भी निकाय को प्रथम स्थान प्राप्त करवाएंगे।

प्रथम आने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश सक्सेना को सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग मध्यप्रदेश की 411 नगरीय निकायों में सितंबर 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर श्री भरत जी यादव आयुक्त नगरीय प्रशासन एवम विकास विभाग द्वारा पुरुस्कृत किया।नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर मेवाडा, अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा,समस्त पार्षदों एवम नगर पालिका कर्मचारियों ने बधाई प्रेषित की।


