रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा – आष्टा नगर के मानस भवन में अयोजीत दो दिवसिय नवरात्रि गरबा महोत्सव अयोजक राहुल वाल्मिकी, संध्या बजाज भगवती सोनी, अध्यक्ष रवि मालवीय उपाध्याक्ष राहुल मेवाड़ा दुवारा किया गया ।


जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष भविष्य कालू भट्ट दुवारा किया गया गरबे में हजारो की सांख्या में माता बहनो ने गरबा किया आयोजन समिति दुवारा दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष हरेन्द्र ठाकुर का भी स्वागत किया गया ।

आयोजन के समापन के अवसर पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह जी इंजीनियर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया एवं गरबे की अनुशासन को देखते हुए माननीय विधायक दुवारा संयोजक राहुल वाल्मीकि को 5100/-रुपए की नकद राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की साथ ही

व्यापारी महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौड़ दुवारा भी 5100 की राशि दी गई,दशहरा समिति अध्यक्ष दुवारा भी 3100 सहयोग दिए गए बेस्ट गरबा बेस्ट डांडिया बेस्ट ग्रुप गरबा जैसे काई पुरस्कार दिये गये ।
समापन के अवसर पर सभी विशेष सहयोगी का मनानीय विधायक जी द्वारा साफा पहना कर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया जिसमें पवन पाठक मोहित सोनी प्रशांत राकेश अनसूया कुक्कू चंदानी सभी को सम्मानित किया गया आयोजन का संचालन सुवासरा से पधारी एनकर आयुषी सोनी द्वारा किया गया अंत में आभार व्यक्त पवन पाठक द्वारा किया गया।

