कुशवाह समाज ने निकाला लव-कुश जयंती पर भव्य चल समारोह

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने किया चल समारोह का भव्य स्वागत

आष्टा। भगवान श्रीराम के सुपुत्र लव और कुश के जन्म की खुशी में भारत वर्ष में लव-कुश जयंती मनाई जाती है। नगर में भी कुशवाह समाज के युवा संगठन के तत्वावधान में भव्य चुनरी यात्रा, कलश यात्रा एवं लव-कुश जन्मोत्सव का चल समारोह लव-कुश धर्मशाला से प्रारंभ किया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बागवाली माता मंदिर पर पहुंचा जहां चल समारोह का समापन हुआ।

गल चौराहा पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा चल समारोह में शामिल लव-कुश की वेशभूषा धारण किए समाज के बालकों का आत्मीय वंदन कर समाज के अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, किशोरीलाल कुशवाह, नारायणसिंह कुशवाह, भगतसिंह कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह, जगदीश पटेल, दलकिशोर कुशवाह, रवि कुशवाह, चल समारोह अध्यक्ष महेन्द्र कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह, राम कुशवाह, राकेश कुशवाह, जगदीश कुशवाह, मनोज कुशवाह, निखिल कुशवाह आदि का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी समाजजनों को लव-कुश जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के तपस्वी, तेजस्वी पुत्रगण आराध्य लव-कुश की भांति समाज का हर युवा हो, उनकी प्रेरणा व सद्कर्माे को अंगीकार करते हुए समाज का नाम रोशन करें यही ईश्वर से प्रार्थना है। श्री मेवाड़ा ने कहा कि हिंडन नाम की नदी बहती है जिसे मां गंगा की तरह ही पवित्र माना जाता है। आश्रम के परिसर में माता सीता का मंदिर स्थित है, जो आराध्य लव-कुश ने एक ही दिन में बनाया था। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर रूपेश राठौर, नगर पुरोहित मनीष पाठक, डॉ. दीपेश पाठक, नितीन महांकाल, सुमित मेहता आदि मौजूद थे।

महाराज अजमीढ़ ने आभूषण निर्माण का हुनर स्वर्णकार समाज को विरासत में दिया – रायसिंह मेवाड़ा

स्वर्णकार समाज द्वारा आराध्य अजमीढ़ जी का निकाला भव्य चल समारोहआष्टा। अजमीढ़ महाराज किसी एक जाति या धर्म के गुरु नहीं, बल्कि समाजवाद के सच्चे धोतक थे। उन्होंने समाज में एकरूपता लाने का काम किया। वहीं उन्होंने स्वर्ण आभूषणों को बनाने का कार्य किया और आने वाली पीढियों को यह हुनर विरासत में दिया है।

इस आशय के विचार स्वर्णकार समाज द्वारा आराध्य अजमीढ़ जयंती के अवसर पर निकाले गए चल समारोह के स्वागत सम्मान के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वर्णकार गौरव आदिपुरूष महाराजाधिराज श्री अजमीढ़ जी महाराज के प्राकट्य दिवस के अवसर पर समाज अध्यक्ष राधेश्याम सोनी नयनतारा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी सोनी, धर्मशाला अध्यक्ष दिनेश सोनी, युवा संगठन अध्यक्ष गोल्डी सोनी, युवा महिला संगठन अध्यक्ष ज्योति सोनी सहित समाज के वरिष्ठजनों के नेतृत्व में मानस भवन से विशाल चल समारोह निकाला गया

जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ गल चौराहा पर पहुंचा जहां नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में आराध्य देव अजमीढ़ जी की पूजा-अर्चना की गई, वहीं स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों सहित समाज के वरिष्ठजनों का भगवा दुपट्टा डालकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर रूपेश राठौर, नगर पुरोहित मनीष पाठक, डॉ. दीपेश पाठक आदि मौजूद थे।

Leave a Comment