निर्मला देवी बनवट एक प्रेरणादाई मातृ शक्ति थी — श्रीमती रीना शर्मा
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। हमें इस बात की खुशी है कि इनरव्हील क्लब ने 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया ओर काफी संख्या में लोगों ने इसका लाभ लिया था और हमारी मानव सेवा को देखते हुए पूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत चंदनमल निर्मला देवी बनवट के सुपुत्र श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष लोकेंद्र बनवट ने इस शिविर को पांच दिन और अपनी दिवंगत माताजी श्रीमती निर्मला देवी बनवट की स्मृति में आयोजित करने का आग्रह किया था। इनरव्हील क्लब ने स्वीकृति देकर स्वास्थ्य शिविर को दस दिन तक व्यवस्थित रूप से संचालित किया। वहीं मानव सेवा हमारे क्लब का प्रमुख उद्देश्य भी है।

उक्त बातें नगर के सेमनरी रोड पर स्थित गीतांजलि गार्डन में इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ने पूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत चंदनमल बनवट की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला देवी बनवट की स्मृति में 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के समापन अवसर पर कहीं। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ने आगे कहा कि हमारे क्लब का उद्देश्य मानव सेवा है और हम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को स्वस्थ रखने का प्रयास करते हैं। नगर के प्रतिष्ठित परिवार की वरिष्ठ श्रीमती निर्मला देवी बनवट की स्मृति में आयोजित उक्त शिविर में भाग लेने वाले लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।श्रीमती शर्मा ने बताया कि इस शिविर में गर्दन दर्द सर्वाइकल स्पोंडोलायिसस, कंधों में दर्द, हाथों का सूनापन, चक्कर आना,कमर दर्द, डिस्क पेरों का सूनापन व दर्द होना, घुटनों का दर्द, घुटनों में आवाज आना, चलने में तकलीफ होना,शुगर, बीपी आदि अनेक बीमारियों का ईलाज वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति द्वारा डॉ राममनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान के डॉक्टर एम एस लोहिया व उनकी टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लोकेंद्र बनवट ने कहा कि हमारी पूज्य माताजी हर अच्छे काम की सराहना कर सभी को प्रोत्साहित करती थी। हमने उनके पुण्य स्मरण दिवस पर इनरव्हील क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। बहुत लोगों ने उक्त शिविर का लाभ लिया। श्री बनवट ने इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा एवं उनकी टीम को मानव सेवा के कार्यों को करने पर साधुवाद दिया।इनरव्हील क्लब के दस दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में नगर वासियों को बहुत आराम मिला।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा , श्रीमती सुनीता सोनी, डॉक्टर चंद्र बोहरा,श्रीमती प्रतिभा नागर , श्रीमती विद्या खंडेलवाल, श्रीमती गीता सोलंकी ,लोकेंद बनवट ,नगीनचंद्र जैन और अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।तीनों डॉक्टरों का इनरव्हील क्लब ने सम्मान किया।

