भाजपा का सक्रिय सदस्यता बनाने का अभियान शुरू विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को सक्रिय सदस्य बना कर अभियान का किया श्रीगणेश।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत नगर भाजपा ने आज से सक्रिय सदस्य बनाने का श्रीगणेश विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को सक्रिय सदस्य बना कर किया।

आज जिला महामंत्री धारासिंह पटेल,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा, जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा ने ऑनलाइन सक्रिय सदस्य बना कर 100 रुपये का डिजिटल पेमेंट करवाया ।

आज विधायक के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता श्री सुजानमल जैन,नगीन जैन,सुरेश धाड़ीवाल,ललित नागोरी आदि को भी उनके निवास पर पहुच कर सक्रिय सदस्य बनाया गया इस अवसर पर उमेश शर्मा,धनरुपमल जैन,ऋतु आनन्द जैन,महेंद्रसिंह ठाकुर,राहुल वर्मा ,जुगलकिशोर मालवीय,रवि शर्मा,विशाल चौरसिया,कोमल जैन,मनीष धारवा,अनिल धनगर,जीतमल बागवान,पवन सेन बिल्लू आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment