पूज्य सिंधी पंचायत आष्टा द्वारा गुरुनानक जयंती मानने हेतु दीपेश रोघानी को पुनः अध्यक्ष चुना गया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर के सिंधी समाज की प्रमुख संस्था पूज्य सिंधी पंचायत समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमों को गरिमामई रूप से मनाती हे।कहा जाता है कि कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। इस साल कार्तिक पूर्णिमा को ही सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी जयंती मनाई जाएगी।गुरु नानक देव जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाई जाती है.

कहते हैं कि इस दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था. गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस दिन सिख धर्म के लोग लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं।साथ ही नगर में शोभायात्रा निकाली जाती हे तत्पश्चात लंगर प्रसादी का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष गुरुनानक जयंती मानने हेतु दीपेश रोघानी को पुनः अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनोहर भोजवानी,सुशील भोजवानी ने कहा दीपेश रोघानी जी को गुरु नानक जयंती का अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई भगवान गुरु नानक जी का आशीर्वाद आपके एवं आपके परिवार के ऊपर हमेशा हमेशा बनाए जिस विश्वास के साथ में पहले अध्यक्ष बनाया वह अपने कार्यकाल में अच्छी सेवाएं दी उसके लिए धन्यवाद इस तरह आपको समाज ने अध्यक्ष बनाया है आप भी इस कार्यकाल को वही भव्य रूप देकर पूरा करें इसमें हमारा समाज एवं हम सब लोग सौभाग्यशाली रहेंगे पुनः पुनः भोजवानी परिवार की ओर से अध्यक्ष बनने पर हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Comment