सत्यनारायण कामरिया पुनः मानस भवन के अध्यक्ष बने।मानस सम्मेलन के मनोज ताम्रकार निर्विरोध अध्यक्ष बने।

नगर के ह्रदय स्थल नजरगंज में हिंदू समाज के प्रमुख मानस भवन जो कि लगभग 50 वर्ष पुराना है यह स्थान नगर में विभिन्न कार्यक्रमो के लिए मुख्य स्थान है सांस्कृतिक कार्यक्रम,वैवाहिक कार्यक्रम,राजनीतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं।

आज श्री राम मानस संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति मानस भवन आष्टा में समिति की साधारण बैठक संपन्न हुई। पिछले वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। समिति के संरक्षक राकेश सुराणा ने बताया कि समिति निरंतर प्रयत्न शील है मानस भवन में ओर व्यवस्थाएं जुटाने में ।

उन्होंने विगत वर्षों का हिसाब किताब का ब्यौरा दिया एवं मानस भवन में नई व्यवस्था जुटाने के लिए इसीलिए नवीन सुलभ शौचालय, एयर कंडीशन रूम, टीन शेड इत्यादि का निर्माण कार्य चल रहा है।मानस भवन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण कमरिया के कार्यकाल को पुनः बढ़ाया गया।गत वर्षों की तरह मानस सम्मेलन इस वर्ष फिर रखा जावे इस हेतु सर्व सम्मति से श्री मनोज ताम्रकार की नया अध्यक्ष बनाया गया वह अपनी कार्यकारिणी घोषित करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा प्रतिनिधि,सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ,संयोजक सुरेश सुराना सकल हिंदू समाज के सभी अध्यक्ष,जनप्रतिनिधि,समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। अंत में सभी चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कराया गया।



