रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
प्रतियोगिता में विजेता रहे स्मिता सेठी, आयुषी जैन व तीसरे स्थान पर गुना से आये साहिल जैन रहे।

आष्टा।विद्योदय प्रशनोत्तरी समूह भारत द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर आष्टा के प्रांगण में पूज्य गुरुवर निष्पक्ष सागर जी महाराज के ससंघ मार्गदर्शन में आचार्य श्री विद्यासागर जी के जीवन पर आधारित प्रशनोत्तरी शो “कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि”कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसकी विधिवत शुरुआत विकास जैन सात्विक परिवार समाज के पदाधिकारियों द्वारा बड़े बाबा आदिनाथ भगवान, संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज के चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद कवि लेखक सुरेंद्र जैन ने आचार्य श्री विद्यासागर जी के जीवन का स्मरण कराते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद अनुराग जैन ने कार्यक्रम कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि कार्यक्रम को होस्ट किया, इस कार्यक्रम 7 प्रतिभागी पूरे देश से चयनित होकर आये थे व 7 प्रतिभागी का चयन ड्रा के माध्यम से हुआ।

उक्त प्रतिभागी के साथ कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर धार्मिक प्रश्न पूछे गये। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था रात 11 बजे तक लोग मंच पर नजरे टिकाए बैठ कर उक्त प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी यूट्यूब निष्पक्ष नीर पर चल रहा था। जिस पर भी लोगो ने आनंद लिया। इस कार्यक्रम में प्रथम स्वर्ण पुरस्कार व सांत्वना रजत पुरस्कार था ।इस कार्यक्रम में विजेता रहे स्मिता जैन शैलेंद्र जैन, उपविजेता संगीता सेठी, आयुषी जैन व तीसरे स्थान पर गुना से आये साहिल जैन रहे।कई प्रतिभागियों ने इस अवसर पर पुरस्कार अर्जित किए ।इस कार्यक्रम कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि के आयोजन के प्रयोजक सात्विक एग्रो परिवार थे। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के अध्यक्ष आनंद जैन पोरवाल,सभी सदस्य एवं संरक्षकगण व समाज पदाधिकारी व मुनि सेवा समिति व सात्विक परिवार द्वारा विधिवत आचार्य श्री का चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुरुआत कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था।


