रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

महर्षि वाल्मीकि जी प्रकट उत्सव समापन समारोह भोपाल में पधारे मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के लाड़ले , लोकप्रिय मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव जी, एवं उच्च सदन राज्यसभा के सदस्य बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज के सानिध्य में अजाक्स भोपाल संभाग के अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल ने स्वागत किया एवं राज्य सभा सांसद महाराज साहब के हाथों मुख्यमंत्री जी डॉक्टर मोहन यादव जी को आमंत्रण देकर उज्जैन अजाक्स महा अधिवेशन में मुख्य अतिथि स्वरूप पधारने का अनुरोध किया।

श्री धनवाल ने बताया कि इस मौके पर कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्या, जैसे शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा पुर्ण बाद चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान को मंत्री परिषद से शीघ्र अनुमोदित कराया जाए, केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं पेंशनरों को महंगाई राहत, के साथ-साथ ग्रह भाड़ा भत्ता भी केंद्र के समान दिया जाय, स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्टों के वेतन के समान जेल विभाग के फार्मासिस्टों को भी समान वेतन दिए जाने हेतु मंत्री परिषद से शीघ्र अनुमोदन करवाया जाए ।
सभी वर्ग के कर्मचारियों अधिकारियों की पदोन्नति का अवरूद्ध रास्ता को सांफ करवाया जाए, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का विस्तार किया जाए।

इस अवसर पर प्रांतीय सचिव महेश कुमार विरोलिया , सत्य विजय चंदन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


