अनिल धनगर परिवार ने नगर में निर्माणाधीन प्राचीन शीतला माता मंदिर में 11000 रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर के प्रतिष्ठित धनगर परिवार द्वारा आज स्व, दादाजी श्री ताराचंद जी धनगर की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर दादाजी की स्मृति में आष्टा नगर में बन रहे भव्य शीतला माता मंदिर में निर्माण कार्य हेतु 11000 रुपए की राशि मंदिर समिति को प्रदान की साथ ही नारायण सेवा संस्था राजस्थान को भी ₹2100 रुपए की राशि प्रदान की प्रभु से प्रार्थना है स्वर्गीय दादी जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें।


इस अवसर पर शीतला माता मंदिर निर्माण समिति के
अध्यक्ष श्री दिनेश जी सोनी, श्री गोविंद जी सोनी, श्री जितेंद्र जी सोनी, श्री विनोद जी जसाटी, श्री सुधीर जी जोशी, श्री सुभाष जी सांवरिया, श्री मनोज जी पाठक उपस्थित रहे।


समिति ने धनगर परिवार को इस धनराशि के लिए धन्यवाद प्रेषित किया एवं नगर के नागरिकों से अपील की इस मंदिर को भव्य बनाने में तन,मन, धन से सहयोग प्रदान कीजिए।

Leave a Comment