नगर में त्योहारों के अवसर पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने को लेकर नगर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन निकला सड़कों पर

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आगामी त्यौहारो के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने एवं हाट बाजार, पटाखा बाजार एवं यातायात हेतु आवश्यक व्यवस्था लगाई जावे इसी तारतम्य अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती स्वाति उपाध्याय आष्टा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर थाना प्रभारी निरी. रविन्द्र यादव के साथ आष्टा हाट बाजार व पटाखा बाजार का निरीक्षण किया।

एवं उचित दिशा निर्देश दिए साथी शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इस हेतु यातायात प्रभारी उप निरीक्षक ललित गुप्ता के साथ शहर की व्यस्ततम सड़कों का निरीक्षण किया व यातायात प्रभारी को उचित निर्देश दिए।

पटाखा बाजार में व्यापारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय हेतु आपातकालीन व्यवस्थाएं जैसे फायर सेफ्टी उपकरण, फायर ब्रिगेड, बिजली एवं एम्बुलेंस व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

उक्त निरीक्षण में एसडीओपी आष्टा के अतिरिक्त एसडीएम आष्टा , नगर पालिका सीएमओ, एमपीईबी आष्टा के अधिकारी, थाना प्रभारी आष्टा, यातायात प्रभारी आष्टा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment