रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
मीडिया की खबरों का हुआ असर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्वाति मिश्रा के निर्देश के बाद रेस्टोरेंट होटलों पर सेंपल की प्रभावी कार्यवाही नगर में खुले में नमकीन मिठाई बिकने की लगातार शिकायते आ रही थी इसी को ध्यान में रख कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्वाति मिश्रा के निर्देश के बाद ज़िला खाद्य अधिकारी कीर्ति मालवीय एवं रेशमा भाभौर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आष्टा ने नगर के विभिन्न रेस्टोरेंटों की लगातार जांच कर सैंपलिंग कर नमूने लिए गए ।

जांच के लिए सेंपल लेबोरेट्री में भेजे गए। आकस्मिक जांच के साथ सभी को समझाइश देकर वार्निंग दी गई। ज्ञात रहे आसपास के शहरों से नकली मावा पकड़ने की खबरें आ रही हैं। इसी को देखते प्रशासन हरकत में आया और प्रभावी कार्यवाही की गई।

