सीहोर पुलिस अधीक्षक ने किया आष्टा अनुभाग का भ्रमण, शाम के समय आष्टा थाना प्रांगण में की प्रेसवार्ता।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आज दिनांक 30.10.2024 को सीहोर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा आष्टा अनुभाग की समस्त पुलिस इकाइयों का भ्रमण किया जिनमे पुलिस थाना आष्टा, पार्वती,जावर, सिद्धिगंज एवं पुलिस चौकी मैना, डोडी, अमलाहा, मेंहतवाड़ा व खाचरोद एवं यातायात सहायता केन्द्र आष्टा का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा की गई अपराध निकाल,सीएम हेल्पलाइन निराकरण, शिकायत निराकरण एवं कानून व्यवस्था और महिला संबंधी अपराधों में अति संवेदनशील रहने हेतु समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी को उचित दिशा निर्देश दिए। ।

https://youtu.be/jh16m-76J2Q?si=20e9MavYNRGcoXEv

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस के पास उपलब्ध साधनों, भवन, पुलिस आवास आदि की जानकारी ली ओर उन्है यथा संभव दुरुस्त करने की बात कही ।अनुभाग के समस्त पुलिस अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम तीज त्यौहार जुलूस जलसों आदि की जानकारी ली गई व पुलिस समक्ष चुनौतियां के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिपावली त्यौहार के चलते बाजार का पैदल भ्रमण भी किया गया ।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शाम के समय आष्टा थाना प्रांगण में प्रेसवार्ता की गई व आष्टा के पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें मुख्य रूप से साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, और यातायात यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।

आष्टा कस्बा में बाजार में पुलिस सहायता केंद्र संचालित करने के हेतु उपचुनाव उपरांत बल प्रदाय करने का आश्वासन दिया। प्रेस व पुलिस के परस्पर सहयोग से आपसी समन्वय कर क्षेत्र में पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जन सामान्य के लिए सुलभ बनाने की प्रयास करने की बात की ।

प्रेस से पुलिस सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी मांगे एवं प्रेस से जन सामान्य को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु अपील की।

Leave a Comment