जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आष्टा अनुभाग के निरीक्षण के बाद प्रेस कांफ्रेंस की

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

https://youtu.be/uLpCx8AWQXQ?si=Y3nl92BSFOHiURDI

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आष्टा में लगने वाले सभी अनुभागों का निरीक्षण कर जिले की आष्टा तहसील के कानून व्यवस्था को देखा, जहां कमियां दिखी उसे दूर करने के लिए प्रेस से संवाद किया।उन्होंने बताया सिकंदर बाजार की जो चौकी हे उसे दीपावली के बाद जल्दी ही पूर्ण रूप से बल लगाकर अस्तित्व में लाया जाएगा। पार्वती थाने को भी शीघ्र नए भवन की सौगात मिलेगी, जुआ, सट्टा,असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही के लिए भी जीरो टॉलरेंस की बात कही,प्रेस के सभी प्रश्नों का बेबाकी से उत्तर दिया, ट्रैफिक की बिगड़ी व्यवस्था पर भी उनका ध्यान दिलाया गया, साइबर क्राइम पर भी विस्तार से बताया ।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर, नगर निरीक्षक रविंद्र यादव,पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा के साथ सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment