ब्लॉक नगर कांग्रेस,आष्टा द्वारा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर

ब्लॉक नगर कांग्रेस द्वारा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती इंदिरा गांधी जी और सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहसी कदमों की सराहना की, विशेषकर पाकिस्तान के विभाजन और बांग्लादेश के निर्माण को लेकर उनके योगदान का उल्लेख किया, जिसे विश्व भूगोल बदलने वाला एक महत्वपूर्ण कार्य बताया गया। वहीं सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा गया कि उनकी नीतियों के चलते देश के राजा-महाराजाओं और नवाबों को एकजुट कर सशक्त भारत के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान गुड्डू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, घनश्याम जांगड़ा, सन्नवर खान, तौसीफ उद्दीन, फैज उद्दीन, जितेंद्र सिंह, और फारुक खान सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Comment