रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी


नगर के प्राचीन श्रीनाथजी मंदिर, की हवेली,पुरानी सब्जी मंडी आष्टा में गोवर्धन पूजा का महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

मंदिर के मुखिया श्री संतोष नगर ने हमारे प्रतिनिधि को बताया गोवर्धन पूजा का यह पर्व दीपावली के अगले दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने और इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा करने की घटना को स्मरण करता है।इस अवसर पर मंदिर को फूलों और दीपों से सजाया गया, और विशेष पूजा अर्चना की गई।

भगवान श्रीनाथजी के समक्ष गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक स्वरूप में अन्नकूट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पकवान, मिठाइयाँ, फल, और व्यंजन सजाए गए। भक्तों ने पूजा में भाग लिया और गोवर्धन लीला का आनंद लिया, साथ ही भगवान के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर प्रतिदिन आने वाले वैष्णवों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया।


