शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, आष्टा में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा:- विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 04.11.2024 से 09.11.2024 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है ।

जिसमें विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उक्त योजाओं का लाभ लेने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जनसामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 06 नवम्बर 2024 को शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, आष्टा में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में घरेलू हिंसा अधिनियम, गुड टच बेड टच, बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भारत में अपराध एवं कानून की स्थिति, संविधान एवं कानून निर्माण, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य आदि जैसे विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

जिसमें नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान पायल द्वितीय स्थान आरूषि एवं तृतीय स्थान जेबा को प्राप्त हुआ, इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति मालवी, द्वितीय स्थान रौनक और तृतीय स्थान अनमोल ने प्राप्त किया।

उक्त प्रतियोगिताओं का संचालन प्राचार्य अजब सिंह राजपूत द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में शिक्षकगण में महेन्द्र सिंह मालवीय, निलिमा बैरागी, देवीसिंह मालवीय, रीना लाल, गजेन्द्र शर्मा, आरती भार्गव, एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Comment