रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा के नजर गंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में तुलसी शालिग्राम का विवाह महोत्सव आयोजित किया गया।वैदिक मंत्रोचार के साथ नगर पुरोहित पं मयूर पाठक,मनीष पाठक, डॉ दीपेश पाठक के आचार्यत्व में वैदिक विधि विधान के साथ महेश्वरी समाज जनों के द्वारा सात फेरे लेकर तुलसी शालिग्राम का विवाह संपन्न किया गया।

सर्वप्रथम सोमवार को लग्न हल्दी का कार्यक्रम संपन्न कर मंगलवार को प्रातः एकादशी व्रत का उद्यापन कर गोधुली बेला में सामूहिक रूप से माता तुलसी संग शालिग्राम भगवान का विवाह बड़े धूमधाम से हुआ,दूल्हे शालिग्राम श्री जगदीशेश्वर धाम मंदिर से बारात सज कर मनोरथी संगीता संतोष झवंर सहित भक्तों द्वारा निकाली गई बारात में ढोल की थाप पर नाचती गाती महिलाएं शामिल हुई भगवान शालिग्राम जी की बारात माहेश्वरी धर्मशाला लेकर पहुंचने पर माता तुलसी अर्थात दुल्हन के परिजनों मनोरथी चिंतामणि प्रकाश मूंदड़ा सहित भक्तगणों ने पुष्प वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया ।

शालिग्राम तुलसी के विवाह को लेकर सभी में काफी उत्साहा देखने को मिला महिलाओं ने मंगल गीत गए वैदिक मंत्रोचार के साथ साथ सात फेरे लेकर तुलसी शालिग्राम का विवाह संपन्न हुआ। भक्तगण बने तुलसी शालिगराम विवाह के साक्षी 🌻🌻🌻🌻🌻🌻

विवाह के एक दिन पहले लग्न लेकर पहुंचे भगवान शालिग्राम के द्वारा जहां पर लग्न समारोह आयोजित किया गया रीति रिवाज के साथ लग्न पत्रिका की रस्म निभाई गई महिलाओं और पुरुषों ने भगवान शालिग्राम के लग्न समारोह की सभी रस्में माहेश्वरी धर्मशाला की गई भगवान शालिग्राम का मेहंदी और हल्दी समारोह संपन्न कर महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ नृत्य किया।

इस अवसर पर चिंतामणि प्रकाश चंद्र मूंदड़ा,नम्रता कमलेश मूंदड़ा,संगीता संतोष झवंर,प्रीति लोकेंद्र धारवा,ममता आमोद बजाज,स्मिता अमित मूंदड़ा,चंद्रसैनी महेश मूंदड़ा सहित समस्त समाज जन एवं माता बहने उपस्थित रही।

