पधारो सा……….

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

* आष्टा नगर में दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरू डॉ. सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन के आगमन को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं।

शनिवार को धर्मगुरू डॉ. सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन नवनिर्मित मस्जिद का लोकार्पण करेंगे और समाज के अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नगर में हर्ष का माहौल है।नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड पार्षद अतीक कुरैशी व समाज के अन्य वरिष्ठजनों के साथ आगमन मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित सीसी रोड, नाली, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जल प्रबंधन की स्थिति की जांच की गई।श्री मेवाड़ा ने नगरपालिका के तकनीकी और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, नवनिर्मित मस्जिद की आकर्षक सजावट को भी देखा गया, जहाँ शहरवासियों और समाज के सदस्यों में उल्लास का माहौल है।इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा के साथ कई स्थानीय प्रतिनिधि और दाऊदी बोहरा समाज के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।




