वार्ड 18 की पार्षद ने गुरुनानक जयंती पर निकले चल समारोह का स्वागत और समाज प्रमुखों का किया सम्मान

स्वागत और सम्मान: पार्षद लता मुकाती और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह में भाग लेने वाले पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्यों का अभिनंदन किया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में गुरुद्वारे से एक भव्य चल समारोह निकाला गया। इस शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद श्रीमती लता कल्लु मुकाती ने अपने प्रतिनिधि कल्लु मुकाती के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ समारोह का स्वागत किया।

चल समारोह की मुख्य विशेषताएं:

सम्मान समारोह: पार्षद द्वारा समाज के प्रमुख सदस्यों और वरिष्ठजनों का साफा बांधकर एवं रामनामी दुपट्टा पहनाकर विशेष रूप से सम्मान किया गया

प्रमुख उपस्थित लोग:

समाज के मुखी साहब सुशील भोजवानीपूज्य सिंधी युवा संगठन के दीपक रोघानी,वरिष्ठ सदस्य मनोहर भोजवानी, चंदर भोजवानी, मनोज दादलानी, मुकेश गुलवानी, राजा लालवानी अन्य सम्मानित सदस्य हीरालाल मोटवानी, नरेश लखानी, लालबहादुर मोटवानी, विजय बत्रा, हरेश भोजवानी और देवानन्द भोजवानी।

यह आयोजन नगर की एकता और समर्पण का प्रतीक बनकर समाज के हर वर्ग के बीच सामंजस्य और भाईचारे का संदेश लेकर आया।वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कल्लु मुकाती के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सुशील संचेती,पंकज नाकोड़ा,सुरेश परमार,अनिल धनगर,अर्पित रावत,

राजीव गुप्ता,राधेश्यामअलेरिया,मनोहर बैरागी,राजकुमार मुकाती,उमेश मुकाती, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जुलूस में शामिल पूज्य सिंधी पंचायत के समस्त सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया ।

Leave a Comment