रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आष्टा नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को गुरुनानक जयंती महोत्सव, एवं 555 वां प्रकाश महोत्सव पर्व का जुलूस गुरुद्वारा से बैंड बाजे ढोल नगाड़े घोड़े बग्गी एवं भगवान की पालकी के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ जो कि नगर के श्री राम मंदिर प्रगति गली बड़ा बाजार गंज चौराहा होता हुआ वापस गुरुद्वारा पहुंचा।

बुधवारा में कुशवाहा समाज पटेल दलकिशोर कुशवाहा पटेल जगदीश कुशवाहा एवं कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने सर्वप्रथम पालकी में विराजमान भगवान की पूजन अर्चना कर

श्रीफल भेंटकर पूज्य सिंधी पंचायत समाज अध्यक्ष सुशील भोजवानी (मुखी सा,)एवं पूज्य सिंधी युवा संगठन अध्यक्ष दीपक रोघानी समाज वरिष्ठ मनोहर भोजवानी, देवानंद भोजवानी,कैलाश भोजवानी, मनोज मयूरी, आदि का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया।

एवं अखिल भारतीय कुशवाहा समाज प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने श्रीमती राधा कैलाश भोजवानी,सुनीता चोपड़ा, करिश्मा चोपड़ा आदि मातृशक्तियों का दुपट्टा डालकर स्वागत सम्मान एवं पुष्प वर्षा की इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद सुभाष नामदेव, मां पार्वती धाम गौशाल कोषाध्यक्ष संजय सुराणा,प्रतीक महाडिक,

डॉ भगवानदास शुक्ला, कुशवाहा समाज पूर्व पटेल किशोरी लाल कुशवाहा, लखन सेन, अरविंद सेन, सुनील परमार, सुशील कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे संचालन कुशवाहा समाज पूर्व पटेल किशोरी लाल कुशवाह एवं मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया।

