रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

सीहोर। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आज कृषि उपज मंडी के बैठक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता और भगवान बलराम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण, गीत, और परिचय से हुई।बैठक में संगठन के विभिन्न रचनात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। समस्त तहसीलों के लिए तहसील प्रभारी एवं आयाम प्रभारी तय किए गए। बैठक में बिजली, खाद, और राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं पर गहन मंथन हुआ।

प्रमुख बिंदु:1. खाद की गुणवत्ता और उपलब्धता: जिले में उचित मूल्य पर गुणवत्ता पूर्ण खाद की सुनिश्चितता हो।
2. बिजली आपूर्ति: किसानों को 10 घंटे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिले।
3. राजस्व विभाग: किसानों के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, और रिकॉर्ड अपडेट जैसे कार्यों में जटिलताएं न हो।

बैठक में प्रशासन से अपील की गई कि किसानों को कार्यालयों और दुकानों पर किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। कार्यों को सरल और गंभीरता से संपादित किया जाए।उपस्थित अधिकारी एवं कार्यकर्ता:बैठक में सीहोर जिले के प्रभारी संतोष जी पटेल, जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह ठाकुर, युवा वाहिनी संयोजक सचिन, मीडिया प्रभारी प्रेम दांगी पटेल, और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।जय भारत, जय किसान!भारतीय किसान संघ, जिला सीहोर


